'मेरा येशु येशु' वाले पादरी बजिंदर सिंह को रेप केस में सुनाई गई उम्रकैद

मोहाली (पंजाब) के कोर्ट ने 2018 के रेप मामले में 'मेरा येशु येशु' वीडियो वाले पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। पीड़िता ने कहा था कि बजिंदर ने विदेश यात्रा में मदद करने की आड़ में उसका यौन उत्पीड़न किया था और अश्लील वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया था।