'मेरी लाश अभिषेक के पास जलाना...' कज़न की मौत के बाद हाथ पर नोट लिख लड़की ने यूपी में दी जान
बांदा (यूपी) में चचेरे भाई की मौत के बाद 19-वर्षीय युवती शिखा देवी ने फांसी लगा ली है। शिखा के हाथ पर सुसाइड नोट मिला जिस पर लिखा था, "मेरे मरने की कोई वजह नहीं है। बस जीने की इच्छा नहीं है। मुझे अभिषेक के पास ही जलाना।" अभिषेक की 5 दिन पहले सांप के काटने से मौत हुई थी।