'मेरी शादी क्यों नहीं करवा रही?' कहकर 45 वर्षीय शख्स ने महाराष्ट्र में मां को ज़िंदा जलाया
धुले (महाराष्ट्र) में अपनी बुज़ुर्ग मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर ज़िंदा जलाने के आरोप में एक 45-वर्षीय रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शक था कि मां जानबूझकर उसकी शादी नहीं होने दे रही है जिससे वह बेहद नाराज़ था। वारदात से पहले नशे में आरोपी ने मां से पूछा था, "मेरी शादी क्यों नहीं करवा रही?"