दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे व रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी हाल ही में आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह मेल वस्त्रम व पच्चा कट्टू पहने थे और उन्होंने हाथी से आशीर्वाद लिया। आकाश अंबानी को मंदिर में दर्शन के बाद श्रीवारी तीर्थ प्रसादम और रेशमी शॉल भेंट की गई।