भारतीय पायलट स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ के बीच उनके उपनाम के अर्थ को लेकर ऑनलाइन चर्चा हो रही है। दिप्रिंट के अनुसार, 'मच्छार' उपनाम गुजरात के नागर ब्राह्मण और लोहाणा समुदायों में मिलता है। लोहाणा मच्छार कच्छ के मूल निवासी हैं और कारोबारी समुदाय से जुड़े हैं। वहीं, नागर समुदाय का शिक्षण-साहित्य के क्षेत्र में प्रभुत्व रहा है।