गुरुग्राम की एक कंपनी की एवीपी ने लिंक्डइन पर बताया है कि एक फ्रेशर महिला ने 2-दिन की ट्रेनिंग के बाद जॉइनिंग के अगले दिन ही इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया, "एचआर को ई-मेल पर इस्तीफा मिला...कारण 'मज़ा नहीं आ रहा..' बस...समझ नहीं आ रहा क्या प्रतिक्रिया दें।" एक लिंक्डइन यूज़र के 'वह जेन-ज़ी थी' पूछने पर उन्होंने लिखा, "100%"