मतगणना से पहले दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बन रहा सत्तू का पराठा व जलेबी
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबी बनाई जा रही है। बता दें कि बिहार के खानपान में सत्तू का अहम स्थान है और इससे कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। बिहार का सत्तू का पराठा व लिट्टी विश्वभर में अपने स्वाद के लिए मशहूर है।