'मम्मी को बताया तो छत से फेंक दूंगा', अपने 5 साल के बेटे का रेप करता रहा पिता
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में 5-वर्षीय बच्चे के यौन शोषण के आरोप में उसके 32-वर्षीय पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बच्चा जन्मदिन पर डरा-सहमा नज़र आ रहा था जिसके बाद उसकी मां ने उसे भरोसे में लेकर पूरी जानकारी ली। बच्चे ने बताया कि पिता उसे 'मम्मी को बताया तो छत से फेंक दूंगा' जैसी धमकी देता था।