'मम्मी ने अंकल के साथ मिलकर पापा को पिलाया था ज़हर'; बच्ची की गवाही से प्रेमी-प्रेमिका दोषी करार

कानपुर (यूपी) में एक महिला प्रेमी संग मिलकर पति को ज़हर देकर उसकी हत्या करने की दोषी पाई गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की कक्षा दो में पढ़ने वाली बेटी की गवाही ने केस सुलझाने में मदद की। बकौल पुलिस, बच्ची ने कहा कि उसने कंबल के अंदर से पापा को ज़हर पिलाए जाने का घटनाक्रम देखा था।