'मर जाएं तो बता देना, अंतिम संस्कार कर देंगे', 78 वर्षीय बुज़ुर्ग को परिवार ने ठुकराया
करनाल (हरियाणा) के सुभद्रा मानव कल्याण सेवा संस्थान में 78-वर्षीय बुजुर्ग से मिलने 23 साल बाद उनका परिवार पहुंचा लेकिन घर ले जाने से मना कर दिया। बुज़ुर्ग टीबी से पीड़ित हैं। परिवार ने आश्रम संचालक से कहा कि वे बीमार आदमी को साथ नहीं ले जा सकते, जब ये मर जाएं तो बता देना, अंतिम संस्कार कर देंगे।