मुज़फ्फरपुर (बिहार) में चार साल पुराने हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोनू कुमार 2022 में दुकान का सामान खरीदने के लिए ₹50,000 लेकर पटना निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। अब सोनू खुद थाने पहुंचा और बताया कि अफेयर छिपाने व परिवार से दूर रहने के लिए उसने अपनी हत्या की झूठी साजिश रची थी।