वॉट्सऐप 'मल्टी अकाउंट' फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स बिना किसी क्लोन ऐप के वॉट्सऐप में एक से अधिक अकाउंट को लॉगिन कर सकेंगे। वॉट्सऐप फिलहाल आईओएस यूज़र्स के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है और आने वाले दिनों में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।