केंद्र सरकार ने आंकड़े जारी कर बताया कि मंगलवार तक प्रयागराज महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सरकार ने कहा, "महाकुंभ-2025 सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है; यह सावधानीपूर्वक योजना, सांस्कृतिक संरक्षण और तकनीकी नवाचार का एक यादगार उदाहरण है।" बकौल सरकार, महाकुंभ-2025 इतिहास के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन गया है।