'महाकुंभ में सबके पाप धुल जाएंगे...' बयान देने पर अफज़ाल अंसारी पर UP में दर्ज हुई FIR

गाज़ीपुर (यूपी) के सांसद अफज़ाल अंसारी के खिलाफ महाकुंभ पर विवादित बयान देने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि 'संगम में नहाकर पाप धुल जाएंगे...जो आलम दिख रहा है उससे लग रहा है कि नरक में तो कोई बचेगा ही नहीं'। अंसारी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।