भंडारा (महाराष्ट्र) की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को ज़ोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट में कम-से-कम 5 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं जिनको निकालने का ऑपरेशन जारी है। ब्लास्ट की आवाज़ 4-5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।