'ये कचरा आप ही खाओ' शख्स ने डिलीवरी बॉय को ऑफर किया फ्री पिज़्ज़ा, उसका जवाब हुआ वायरल
एक यूज़र ने X पर बताया है कि उसने अपने लिए और बारिश में खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी एजेंट के लिए एक-एक पिज़्ज़ा ऑर्डर किया था। शख्स ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि इससे डिलीवरी एजेंट खुश हो जाएगा लेकिन एजेंट ने पिज़्ज़ा लेने से इनकार कर कहा, "ये कचरा आप ही खाओ...मैं तो घर का खाना खाता हूं।"