'यात्रीगण कृपया ध्यान दें'; मशीन नहीं, एक इंसान है इस सधी हुई आवाज़ के पीछे का चेहरा
रेलवे प्लैटफॉर्म पर 'यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए!' की घोषणा वर्षों से यात्रियों को अलर्ट करती आई है। यह आवाज़ मशीन की नहीं बल्कि रेलवे कर्मचारी सरला चौधरी की है। चौधरी की 1982 में बतौर अस्थाई घोषणाकर्ता मध्य रेलवे में भर्ती हुई थी और 1986 में उनकी नौकरी स्थाई की गई थी। रेल मंत्रालय के अनुसार, चौधरी की आवाज़ अनूठी है।