तालिबान शासित अफगानिस्तान ने शांति वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए उस पर 'प्रगति में बाधा डालने और गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार' करने का आरोप लगाया है। अफगान मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी अफगानों के धैर्य की परीक्षा न लें और अगर युद्ध छिड़ा तो अफगानिस्तान का बच्चा-बच्चा जंग के लिए उठ खड़ा होगा।