'यादव हो, पढ़-लिखकर क्या करोगे?...' यूपी में प्रिंसिपल ने छात्र को बेरहमी से पीटा
बांदा (यूपी) के सरकारी स्कूल के 7वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र ने क्लासरूम में प्रिंसिपल की बजाय महिला टीचर को पढ़ाने के लिए बुला लिया था जिससे प्रिंसिपल नाराज़ हो गए। इसके बाद प्रिंसिपल ने छात्र से कहा, "यादव हो पढ़-लिखकर क्या करोगे...घर में मवेशियों को घास खिलाओ।"