inshorts

'यदुवंशियों' पर विवादित बयान को लेकर कथावाचक ने यादव समाज से मांगी माफी

वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने यादव समाज को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज न मानने के अपने बयान का विरोध होने के बाद यादव समाज से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मैं हृदय से क्षमाप्रार्थी हूं...4-5 साल पहले एक कथा में किसी राजघराने के व्यक्ति ने आकर हमें कुछ भाव बताए...वो हमने कह दिए...हम सब भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायी हैं।"