केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, "दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है।" गडकरी ने कहा, "अगर आप 3 दिन यहां रहते हैं तो आपको कोई न कोई संक्रमण हो जाएगा।" उन्होंने प्रदूषण पर एक हालिया अध्ययन का ज़िक्र कर कहा कि दिल्ली का प्रदूषण एक नागरिक की औसत आयु को 10 वर्ष कम कर रहा है।