inshorts

'यहीं पटक के मारेंगे' लाइव डिबेट में भिड़े सपा नेता और बीजेपी प्रवक्ता; वायरल हुआ वीडियो

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और एक सपा नेता के बीच लाइव टीवी डिबेट के दौरान तीखी बहस हो गई जिसका वीडियो वायरल है। सपा नेता ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए प्रदीप से कहा, "यहीं पटक के मारूंगा।" जवाब में प्रदीप ने कहा, "ऐसी हिम्मत मत करना...उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है...उल्टा लटका देंगे।"