कपल्स के लिए बेंगलुरु के एक कैब ड्राइवर की चेतावनी ऑनलाइन वायरल हो रही है। कैब में एक सीट के पीछे लिखा है, "नो रोमांस, यह कैब है...यह आपका प्राइवेट प्लेस या ओयो नहीं है इसलिए दूरी बनाकर रखें और शांत रहें।" कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस चेतावनी को उचित ठहराया जबकि कुछ ने इस पर आपत्ति जताई।