inshorts

'यह नया इंड‍िया है, जो छोड़ता नहीं है...', पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकतों पर भड़के इरफान पठान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों (हारिस रऊफ व साहिबज़ादा फरहान) की हरकतों की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "यह नया इंड‍िया है...जो छोड़ता नहीं है।" गौरतलब है कि फरहान ने मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद गन सेलिब्रेशन जबकि रऊफ ने '6-0' और फाइटर जेट वाला इशारा किया था।