भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज़ में 9 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड दिया गया व इस दौरान विराट कोहली ने स्पिनर को मज़ाक में रोस्ट कर डाला। वीडियो में कुलदीप जैसे ही बोलने लगे कोहली उन्हें 'रो दो, रो दे...' कहते सुनाई दिए। बीसीसीआई ने यह वीडियो शेयर किया है।