'रोज़ डे' पर रील शेयर करना बिहार के दंपति को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की FIR
शराबबंदी वाले बिहार के मुंगेर में 'रोज़ डे' मनाते हुए रील शेयर करना एक दंपति को भारी पड़ गया। वीडियो में महिला अपने पति को गुलाब देते हुए शराब परोसती दिखी जबकि एक अन्य तस्वीर में महिला के हाथ में पिस्तौल नज़र आई। मुंगेर एसपी ने बताया कि महिला व हथियार के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।