inshorts

'राजा बेटे' के लिए मां का अंधा प्यार, कानून में इसके लिए सज़ा नहीं; रेप केस में HC

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 5-वर्षीय बच्ची के रेप-हत्या के मामले में एक शख्स की मौत की सज़ा को उम्रकैद में बदल दिया है। वहीं, सबूत मिटाने वाली उसकी मां को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि 'राजा बेटे' के लिए मां का प्यार अंधा होता है और कानून में इसके लिए सज़ा नहीं है।