'रेप पीड़िता ने खुद मुसीबत मोल ली' वाली इलाहाबाद HC की टिप्पणी पर SC ने जताई नाराज़गी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक रेप पीड़िता पर उसने 'खुद मुसीबत मोल ली' वाली टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराज़गी जताई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने कहा, "हां (आरोपी को) ज़मानत दी जा सकती है लेकिन यह सब क्यों बोला कि लड़की ने मुसीबत खुद बुलाई थी? ऐसी चीज़ें बोलते समय जजों को खासतौर पर सतर्क रहना चाहिए।"