रवींद्र जडेजा ने BCCI के चयनकर्ता की भर्ती वाले पोस्ट पर किया कमेंट, हुआ वायरल
बीसीसीआई के चयनकर्ता के खाली पद पर भर्ती वाले पोस्ट पर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मज़ाकिया अंदाज़ में कमेंट किया है, "प्रक्रिया क्या है?" यह पद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद खाली हुआ है। जडेजा के सवाल पर एक एक्स यूज़र ने मज़ाक करते हुए लिखा, “पहली शर्त: खिलाड़ी सक्रिय नहीं होना चाहिए।”