बेगूसराय (बिहार) में कुछ दबंगों ने कथित तौर पर ज़मीन विवाद के चलते 5-वर्षीय बच्चे के सिर में कील ठोककर हत्या कर दी है। उन्होंने उसकी मां को शव देते हुए कहा, "लो...मर गया तुम्हारा बेटा।" बकौल रिपोर्ट्स, ज़मीन को लेकर दोनों पक्ष कोर्ट केस भी लड़ रहे हैं और घटना से पहले बच्चा बिस्किट खरीदने दुकान पर गया था।