'लाडकी बहन' योजना के तहत महाराष्ट्र में 14,000 पुरुषों को कैसे मिले पैसे?

महाराष्ट्र की 'लाडकी बहन' योजना के तहत 14,000 से अधिक पुरुषों ने ₹21.44 करोड़ का लाभ लिया है। इन पुरुषों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम में हेराफेरी कर खुद को महिला लाभार्थी के रूप में पंजीकृत कराया था। इस योजना के तहत 21-65 वर्ष की उन महिलाओं को ₹1,500/माह दिए जाते हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है।