'लात मारी, बाल पकड़कर घसीटा'; महाराष्ट्र के क्लिनिक में रिसेप्‍शनिस्‍ट को बुरी तरह पीटा गया

कल्याण (महाराष्ट्र) के क्लिनिक में एक शख्स ने 25-वर्षीय महिला रिसेप्शनिस्ट के सीने पर लात मारी व उसको बाल पकड़कर घसीटने के बाद बुरी तरह पीट दिया जिसका वीडियो आया सामने। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी डॉक्टर के कमरे में ज़बरन घुस रहा था जिसको लेकर रिसेप्शनिस्ट ने उसे रोका था। वहीं, मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।