'लॉरेंस बिश्नोई' जैकेट बेचने वाले 3 लोग हुए गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा पहनी गई जैकेट जैसी जैकेट बेचने को लेकर राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 'लॉरेंस' लिखी ये जैकेट कोटपूतली शहर में बेची जा रही थीं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्णा उर्फ गुड्डू (38), संजय सैनी (31) और सुरेश चंद शर्मा (50) के तौर पर हुई है।