'विजय दिवस' पोस्ट में बांग्लादेश का ज़िक्र न करने पर बांग्लादेश ने की PM मोदी की आलोचना
मोहम्मद यूनुस के कानूनी सलाहकार समेत कई बांग्लादेशी नेताओं ने पीएम मोदी द्वारा 'विजय दिवस' वाले पोस्ट में बांग्लादेश का ज़िक्र न किए जाने पर आलोचना की है। यूनुस के कानूनी सलाहकार आसिफ नज़रुल ने कहा, "मैं कड़ा विरोध करता हूं। 16 दिसंबर 1971 बांग्लादेश की जीत का दिन था। इसमें भारत एक सहयोगी से ज़्यादा और कुछ नहीं था।"