'वॉट्सऐप पर सभी कॉल होंगी रिकॉर्ड व सेव?', वायरल दावे की सरकार ने बताई सच्चाई

केंद्र सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने सरकार द्वारा वॉट्सऐप मॉनिटरिंग को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी किए जाने के दावे को फर्ज़ी बताया है। दरअसल, एक वायरल मेसेज में दावा किया गया था कि सरकार सभी वॉट्सऐप वॉइस व वीडियो कॉल रिकॉर्ड करेगी और वॉट्सऐप, X, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म मॉनिटर किए जाएंगे।