'वंदे भारत' बिरयानी की तरह है, आम लोगों के लिए बड़ी बात: TMC सांसद शताब्दी रॉय
तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि 'वंदे भारत' ट्रेन की बिरयानी की तरह है जो उन लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है जिन्हें रोटी, दाल और चावल भी नहीं मिल पाता है। रॉय ने कहा, सरकार को वंदे भारत और बुलेट ट्रेन से ज़्यादा ध्यान आम रेलगाड़ियों पर देना चाहिए।