आईपीएल-2025 के उद्घाटन मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान आरसीबी के विराट कोहली ने अपने एक नन्हें फैन को ऑटोग्राफ दिया। विराट ने प्रैक्टिस से लौटते समय नन्हें फैन को उनका पोर्ट्रेट हाथ में लिए ज़ोर-ज़ोर से 'विराट भैया' चिल्लाते हुए नोटिस किया और बस में पोर्ट्रेट मंगवाकर ऑटोग्राफ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।