वैलेंटाइन वीक में कपल्स राजकोट (गुजरात) में अटल सरोवर, ईश्वरीय पार्क, प्रद्युम्न पार्क और गोंडल का नौलखा पैलेस जैसे जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अटल सरोवर पर मनमोहक गार्डन, आकर्षक फूड कोर्ट और रंग-बिरंगे फाउंटेन हैं। वहीं, ईश्वरीय पार्क राजकोट का लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है और यहां बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।