'वर्ल्ड क्लास AI इंफ्रा' बनाने के लिए नई कंपनी लाएगी TCS, डेटा सेंटर्स का करेगी निर्माण

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने भारत में 'वर्ल्ड क्लास एआई इंफ्रास्ट्रक्चर' बनाने के उद्देश्य से एआई और सॉवरेन डेटा सेंटर्स स्थापित करने के लिए एक सहायक कंपनी शुरू करने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के तहत 1 गीगावॉट की क्षमता वाला एआई डेटासेंटर भी बनाया जाएगा। इसका लक्ष्य देश में डेटा सुरक्षा और एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करना है।