'वह अच्छा था लेकिन...' उम्मीदवार को रिजेक्ट करने के बाद महिला ने गीता का हवाला देकर बताई वजह
जीआईएस सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल प्रियंका जोशी ने बताया है कि उन्हें एक ऐसे कैंडिडेट को न कहना पड़ा जो दिल से बहुत अच्छा इंसान लग रहा था लेकिन उसके पास नौकरी के लिए सही स्किल्स नहीं थीं। उन्होंने वायरल पोस्ट में इस स्थिति को भगवद गीता के सिद्धांत ‘निष्काम कर्म’ से जोड़ा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।