'वह गंदा आदमी है', रात में पति के खिलाफ थाने पहुंची पत्नी; बोली- इंसाफ दो वरना मर जाऊंगी
गुरुग्राम में मंगलवार रात एक 26 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों संग थाने पहुंची और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। महिला ने कहा, "अगर इंसाफ नहीं मिला तो पहले दोनों बच्चियां मरेंगी और फिर मैं मरूंगी। बच्चों को छोड़कर नहीं जाऊंगी, वह गंदा आदमी है।" पुलिस ने जांच शुरू की है।