'वह मुझे पीट रहा', लड़की ने मां को रात में किया फोन; होमस्टे में हुई मौत
गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आशिक अली नामक युवक और होमस्टे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार के मुताबिक, लड़की शुक्रवार रात घर से निकली थी। परिवार ने कहा कि निमिषा ने रात में मां को फोन कर बताया था कि उसे पीटा जा रहा है।