'शादी टालने' पर भड़के युवक ने UP में मंगेतर व उसकी मां को मारा चाकू, लोगों ने पीटा
आज़मगढ़ (यूपी) में 'शादी टालने' पर भड़के युवक ने अपनी मंगेतर व उसकी मां पर चाकू से कई वार किए जिसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई की। युवती की लुधियाना (पंजाब) में आरोपी से मुलाकात हुई थी और दोनों की सगाई हो गई थी। बकौल रिपोर्ट, युवती पढ़ाई जारी रखने के लिए 2-3 साल तक शादी टालना चाहती थी।