मोतिहारी (बिहार) में बुधवार को सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान कथित तौर पर अवैध शराब से भरे ड्रम में गिरकर डूबने से एक 3-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, शराब माफियाओं ने ज़मीन में गड्ढा खोदकर शराब का ड्रम छिपाया हुआ था। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में ड्रम में केवल पुआल पाया गया।