'सांप कांड' में मौत की सज़ा सुनाते हुए जज ने लिए 4 महिलाओं के नाम; कौन हैं दामिनी, इल्मा, सोनम, सिया?
मेरठ के 'सांप कांड' में रविता-अमरदीप को मौत की सज़ा सुनाते हुए जज ने दामिनी, सोनम, सिया और इल्मा का ज़िक्र किया। दामिनी पर पति को ज़हरीले सांप से डसवाने, सोनम पर हनीमून पर पति की हत्या की साजिश रचने, सिया पर मंगेतर को पहाड़ी से धकेलने और इल्मा पर प्रेमी के साथ पति की हत्या करने का आरोप है।