हिमाचल प्रदेश के सोलन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम में नारेबाज़ी करने पर पुलिस ने कुछ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लंच ना मिलने पर छात्रों ने नाराज़गी जताते हुए 'सुक्खू ने बुलाया है, भूखे ही तड़पाया है' के नारे लगाए थे। बकौल पुलिस, एबीवीपी के छात्रों ने नारेबाज़ी की थी।