'स्कूल मत बंद करो’ वीडियो था स्क्रिप्टेड! UP में प्रिंसिपल ने कराया था बच्चों से रोने का ड्रामा
महाराजगंज (यूपी) के एक प्राथमिक विद्यालय के बाहर रो-रोकर 'स्कूल बंद मत करो' कहने वाले बच्चों का वीडियो स्क्रिप्टेड निकला है। स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर ही बच्चों से रोने का नाटक कराने का आरोप लगा है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, स्कूल मर्ज होने की झूठी अफवाह पर प्रिंसिपल ने ऐसा करवाया था।