'सेक्स' और 'जेंडर' के बीच अंतर बताने वाले NCERT मैनुअल से छिड़ी बहस

एजुकेटर्स के लिए NCERT के एक ट्रेनिंग मैनुअल पर 'पश्चिमी विचारधारा' को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। यह विवाद सेक्स और जेंडर के बीच अंतर समझाने वाले एक चैप्टर को लेकर है जिसमें कहा गया है कि 'सेक्स बायोलॉजिकल होता है जबकि जेंडर एक सामाजिक धारणा/बनावट है'। लेखक सानु संक्रांत ने इसे X पर शेयर किया है।