असम की एक युवती ने जबलपुर (एमपी) में चल रहे स्पा सेंटर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे सैलरी के लिए ग्राहकों के साथ सेक्स करने को कहा जाता है। बकौल युवती, स्पा सेंटर में बड़े-बड़े लोग आते हैं और मसाज के नाम पर कई घंटे बिताते हैं। लड़की ने सेंटर के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।