'स्टार्टअप्स के लिए होंगी मुश्किलें...', H-1B वीज़ा फीस बढ़ने पर बाइडन के पूर्व सलाहकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा के लिए करीब ₹88 लाख की फीस चुकाने के नए फैसले को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सलाहकार रहे अजय भूटोरिया ने साहसिक कदम बताया है। उन्होंने कहा, "यह अमेरिकी वरिष्ठ आईटी कर्मचारियों और नए कॉलेज स्नातकों को ऊपर उठा सकता है।" हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि इससे स्टार्टअप्स को मुश्किलें होंगी।